19 Apr 2024, 04:07:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अब सीबीआई-ईडी के रडार पर पर बैंक अधिकारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2018 2:37PM | Updated Date: Feb 21 2018 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में रोटोमैक कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी पर शिकंजा कसने के बाद सीबीआई और ईडी की टीम कुछ अन्य बैंक अधिकारियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई और ईडी की टीम जल्द ही संबंधित बैंक अधिकारियों को  पूछताछ करने के लिए बुला सकती हैं। इस मामले में  बैंक अधिकारियों के फंसने की मुख्य वजह यह भी मानी जा रही है कि बैंक ऑफ बड़ौदा की तहरीर पर सीबीआई ने अज्ञात बैंक अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज किया है। ऐसे में सीबीआई का शिकंजा बड़े बैंक अधिकारियों पर भी कसेगा।

बैंक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से दर्ज इस मुकदमे में बैंक अधिकारियों को भी शामिल किया गया है लेकिन अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि किस- किस बैंक अधिकारी को बैंक ऑफ बड़ौदा ने आरोपी बनाया है। सूत्रों की माने तो इनमें वही अधिकारी शामिल है जिन्होंने विक्रम कोठारी को लोन दिया था या फिर लोन दिलाने में मदद की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »