19 Apr 2024, 15:53:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ममता ने कहा- PNB घोटाले की सच्चाई सामने आनी चाहिए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2018 2:00PM | Updated Date: Feb 19 2018 2:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। केंद्र सरकार के विरोध में नजर आनी वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पंजाब नेशनल बैंक घोटाले को लेकर बयान आया है। ममता ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि बैंक में घोटाले को नोटबंदी के दौरान बढ़ावा मिला और अब इस घोटाले की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए।
 
ममता ने एक ट्वीट में कहा कि नोटबंदी के दौरान बहुत बड़ा धन शोधन हुआ। इसमें और बैंक शामिल हैं। पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए। भाजपा की अगुवाईवाली राजग सरकार ने काले धन पर रोक लगाने के लिए आठ नवंबर 2016 को 500 और 1,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर कर दिया था। नोटबंदी के दौरान कुछ बैंकों में प्रमुख अधिकारियों को बदलने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों का तबादला करने और उन्हें स्थानांतरित करने या हटाने में शामिल लोगों की भी जांच करने की मांग की।
 
बता दे कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हजारों करोड़ रुपये की जालसाजी के मुख्य आरोपी नीरव मोदी को लेकर भाजपा व कांग्रेस में जुबानी जंग तेज है। दोनों पक्ष की ओर से एक दूसरे पर आरोप लगाने का सिलसिला जारी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »