26 Apr 2024, 02:28:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

संबित पात्रा ने गिना डाले कांग्रेस के ए-टू झेड घोटाले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2018 11:25AM | Updated Date: Feb 19 2018 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में सियासी दलों के बीच बहस छिड़ी हुई है। रविवार को बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने टीवी की डिबेट में हिस्सा लिया और कांग्रेस की सरकार में हुए घोटाले गिनाए। इस दौरान पात्रा ने कांग्रेस के ए-टू झेड तक घोटाले गिना डाले। डिबेट में दूसरे पैनलिस्ट के भारी शोर-शराबे के बीच पात्रा नहीं रुके और वह घोटाले की लिस्ट अल्फाबेटिकल आॅर्डर में बताते रहे।
 
शोर शराबे के बीच संबित पात्रा के द्वारा बताए गए घोटालों में से कुछ के नाम साफ नहीं सुनाई दिए, लेकिन जो नाम सही से सुनाई पड़े वह इस प्रकार है- ए फॉर आदर्श, बी फॉर बोफोर्स, सी फॉर सीडब्ल्यूजी, डी फॉर देवास एंट्रिक्स वगैरह...।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »