18 Apr 2024, 23:46:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अनिल अंबानी ने संजय सिंह को भेजा 5000 करोड़ रुपए का नोटिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2018 4:43PM | Updated Date: Feb 16 2018 4:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को उद्योगपति अनिल अंबानी ने 5000 करोड़ रुपए का  मानहानि नोटिस भेजा है। अनिल अंबानी का कहना है कि संजय सिंह ने झूठे आरोप लगाकर उनकी कंपनी को राफेल डील में खींचा। 
 
पहले घोटाला करो...फिर नोटिस भेजो
अनिल अंबानी के नोटिस पर संजय सिंह ने कहा कि ट्वीट कर कहा है - उद्योगपतियों की दबंगई चरम पर है, पहले घोटाला करेंगे, फिर उसके खिलाफ आवाज उठाने वालों पर मानहानि करेंगे। राफेल रक्षा सौदे का घोटाला उजागर करने पर अंबानी ने मेरे ऊपर देश का सबसे बड़ा 5000 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा है। मैं अपनी बात पर कायम हूं बंदर घुड़की नहीं चलेगी।
 
यह कहा था संजय सिंह ने 
बता दें कि संजय सिंह ने 13 फरवरी को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर कहा था कि कि भारत और फ्रांस में 36 राफेल विमानों को लेकर 56000 करोड़ की डील हुई है। इसमें रिलायंस डिफेंस लिमिटेड फ्रांस की एविएशन कंपनी डसॉल्ट एविएशन को 22000 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिलने का आरोप लगाया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »