16 Apr 2024, 23:28:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाक का दावा- भारतीय चौकी पर हमला कर मारे 5 जवान, शेयर किया वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2018 4:08PM | Updated Date: Feb 16 2018 4:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पाकिस्तान ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि उसने भारतीय चौकी पर हमला किया, जिसमें इंडियन आर्मी के पांच जवानों मारे गए। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कल देर रात ट्वीट करके एक वीडियो क्लिप शेयर किया जिसमें भारतीय सीमा चौकी पर हमले होते हुए और घटनास्थल से धुआं उठते हुए दिख रहा है।
 
मेजर गफूर ने ट्वीट में लिखा- नियंत्रण रेखा पर टाट्टा पानी (हॉट स्प्रिंग) सेक्टर में आम नागरिकों को निशाना बनाने वाली भारतीय सेना की चौकी को पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा उड़ा दिया गया, पांच भारतीय सैनिक मारे गए, कई घायल हैं। निर्दोष नागरिकों के खिलाफ भारतीय आतंकवाद का मुनासिब तौर पर जवाब दिया जाएगा।
 
57 से सेकंड के वीडियो में जंगल में से धुआं उठता दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान के अखबार डॉन की खबर के मुताबिक, स्थानीय पाकिस्तानी अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि भारतीय चौकी को उड़ाने का फैसला उस घटना के कुछ घंटों बाद लिया गया, जब पीओके में सीमा से लगे बेहद संवेदनशील गांव में भारतीय जवानों के द्वारा एक स्कूल वैन पर हमला कर उसके ड्राइवर को मार दिया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »