19 Apr 2024, 12:55:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत रत्न बिस्मिल्लाह खां के तीसरे बेटे का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2018 12:49PM | Updated Date: Feb 10 2018 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। भारत रत्न बिस्मिल्लाह खां के तीसरे बेटे शहनाई वादक उस्ताद जामिन हुसैन का आज निधन हो गया। वह 74 साल के थे। हुसैन के बेटे शहनाई वादक अशफाक हैदर ने बताया कि आज सुबह लगभग छह बजे अपने कालीमहल स्थित आवास पर उन्होंने (हुसैन ने) अंतिम सांस ली। वह कई वर्षों से बीमार थे। 
 
कई महीनों से थे बीमार
कई बीमारियों से ग्रस्त हुसैन की तबीयत गत तीन-चार माह से कुछ ज्यादा खराब थी। उनका इलाज काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदर लाल अस्पताल में चल रहा था। हुसैन अपने पीछे पत्नी, छह बेटे और पांच बेटियों का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।
 
परिवार में शोक की लहर
शहनाई शहंशाह खां के बेटे के इंतकाल से शहनाई प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए कालीमहल स्थिति आवास पर नाते-रिश्तेदारों के अलावा बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। 
 
बिहार में हुआ था जन्‍म
हुसैन का जन्म बिहार में बक्सर जिले के डुमरावं में पैतृक गांव में दो अगस्त 1944 को हुआ था। हैदर ने बताया कि हुसैन अपने पिता शहनाई बादशाह खां के साथ शहनाई की तालिम ली थी। वह उनके साथ अक्सर रियाज करते और उनके साथ अनेक कार्यक्रमों में भाग लेते थे। उन्होंने बताया कि शहनाई वादक श्री हुसैन का जऩाजा आज शाम दरगाह फातमान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »