19 Apr 2024, 19:48:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में राफेल पर हुई चर्चा, अमित शाह का राहुल पर हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2018 12:49PM | Updated Date: Feb 9 2018 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बीजेपी ने बजट सत्र के आखिरी दिन संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई। इस बैठक में राफेल सौदे पर कांग्रेस के आरोपों से निपटने पर चर्चा की गई। इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी की राजनीतिक शैली को अलोकतांत्रिक कहा है। बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक की जानकारी देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि संसदीय बोर्ड को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने संबोधित किया।
 
राफेल डील पर की बात
अनंत कुमार के अनुसार संसदीय बोर्ड की बैठक में अमित शाह ने कहा कि रॉफेल डील के प्रमुख बिंदुओं पर बात की जा चुकी है, आगे भी करेंगे। लेकिन रॉफेल विमान के हर कंपोनेंट पर चर्चा करना देशहित में नहीं होगा।
 
राहुल ने बताया राफेल में घपला 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि राफेल सौदे में घपला हुआ है। उन्होंने कहा कि पहली बार देश की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण कह रही हैं कि हवाई जहाज खरीदने के लिए जो पैसा दिया गया है उसे हम नहीं बताएंगे। इस विषय को क्यों नहीं पूछा जा रहा है। उन्होंने कहा हम इस मुद्दे को गुजरात विधानसभा चुनाव में भी उठा चुका हैं। इस सौदे में घपला हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस जाकर व्यक्तिगत रूप से सौदा करवाया है और वहां सौदा बदला गया है। इस बात को पूरा हिन्दुस्तान जानता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »