28 Mar 2024, 18:06:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लोकसभा में मोदी का भाषण, बोले - कांग्रेस ने किए देश के टुकड़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2018 1:07PM | Updated Date: Feb 7 2018 2:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दे रहे हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में कल चर्चा की शुरूआत हुई थी। प्रधानमंत्री के जवाब के बाद आज प्रस्ताव को सदन में पारित कराया जाएगा जहां भाजपा नीत सरकार को बहुमत है। 
 
भाजपा ने अपने सदस्यों के लिये सदन में मौजूद रहने का व्हिप जारी किया है। सूत्रों ने बताया कि सरकार गुरूवार को कुछ महत्वपूर्ण विधेयक पेश कर सकती है। लोकसभा में कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'पकौड़े बेचने वालों' से संबंधित टिप्पणी का मुद्दा प्रमुखता से उठा। विपक्षी दलों ने जहां इस बयान को लेकर रोजगार के मुद्दे पर सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया, वहीं भाजपा ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल 'पकौड़े बेचने वालों' का अपमान कर रहे हैं।
 
भाषण देते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा कि हमारी आजादी के बाद कई देश आजाद हुए और हम से आगे बढ़ गए। हम नहीं बढ़ पाए ये मानना होगा, आपने मां भारती के टुकड़े कर दिए। इसके बावजूद भी ये देश आपके साथ रहा था, आप उस जमाने में देश पर राज कर रहे थे जब विपक्ष सिर्फ नाममात्र का था। मीडिया भी उस दौरान काफी कम था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »