19 Apr 2024, 02:21:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अनुपम खेर के बाद अब बीजेपी महासचिव राम माधव का ट्विटर अकाउंट हैक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2018 3:59PM | Updated Date: Feb 6 2018 3:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। मंगलवार को उन्होंने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा - मेरा ट्विटर हैक हो गया है। इस बारे में भारत के कुछ दोस्तों से मुझे पता चला। मैं अभी लॉस एंजिलिस में हूं। इस बारे में ट्विटर से मेरी बात हो गई है। दूसरी ओर, बीजेपी महासचिव राम माधव का भी ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। 
 
खबरों के मुताबिक हैकर्स ने खुद को तुर्की का बताया है। अपने पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, आपका अकाउंट तुर्की स्थित साइबर आर्मी आइदिज तिम ने हैक कर लिया है। आपका सारा डेटा कैप्चर कर लिया गया है। इस ट्वीट के अंत में कुछ हैरानजनक कंटेट लिखा था। ट्वीट के अंत में हैकर्स ने आई लव पाकिस्तान भी लिख दिया। इससे पहले सांसद स्वपनदास गुप्ता अकाउंट हैक किया गया था। राम माधव के अकाउंट को भी टर्किश साइबर आर्मी ने ही हैक करने का दावा किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »