18 Apr 2024, 09:21:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हुड्डा के खिलाफ आरोपपत्र -मोदी सरकार पर बरसी कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 3 2018 7:56PM | Updated Date: Feb 3 2018 7:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मानेसर भूमि अधिग्रहण मामले मे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा का बचाव करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार ने राजनीतिक बदले की भावना से उनके खिलाफ झूठा आरोपपत्र दायर किया है। कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि मानेसर की अधिग्रहीत जमीन अगस्त 2007 में ही छोड़ दी गई थी और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने इस मामले में क्लीन चिट दे दी थी। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया समाप्त हेने के आठ वर्ष बाद हरियाणा की खट्टर सरकार ने 2015 में इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »