29 Mar 2024, 14:24:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

कोहिमा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नागा राजनीतिक समस्याओं के जल्द समाधान के लिए आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ की और से यहां जारी एक बयान के मुताबिक पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रतिनिधिमंडल की नई दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वोत्तर के चुनाव प्रभारी राम माधव के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। बयान में कहा गया है कि भाजपा नागा राजनीतिक समस्याओं के समाधान के लिए चुनाव मैदान में उतरने को तैयार है। पार्टी केंद्र सरकार और बातचीत में संलग्न पक्षों के बीच हुए समझौतों के क्रियान्वयन के लिए व्यवस्था में शामिल होगी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »