29 Mar 2024, 07:21:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तीन तलाक बिल पर कांग्रेस भी सरकार के साथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2017 11:31AM | Updated Date: Dec 28 2017 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मुसलमानों के बीच तीन तलाक के चलन को समाप्त करने के प्रस्ताव वाला विधेयक गुरुवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा। लोकसभा की कार्यसूची के मुताबिक, तीन तलाक से संबंधित मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक 2017 निचले सदन में 28 दिसंबर को पेश किया जाएगा। वैसे सरकार के लिए अच्छी खबर ये है कि बिल का कांग्रेस ने भी समर्थन किया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी सांसदों को 28 और 29 दिसंबर के लिए व्हिप जारी कर दिया है। दोनों दिन सांसदों को लोकसभा में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। वहीं गुरुवार सुबह भाजपा ने संसदीय दल की बैठक भी बुलाई है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस सरकारी बिल का संसद में साथ दे सकती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »