25 Apr 2024, 02:54:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल ने पर्चा भरा, ताजपोशी के लिए पहला कदम पूरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2017 11:24AM | Updated Date: Dec 4 2017 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज (4 दिसंबर) को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर रहे हैं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उनके प्रस्तावक हैं। सोनिया, मनमोहन समेत कांग्रेस के दूसरे वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में राहुल अपना नामांकन पत्र भरने पहुंचे हैं। नामांकन से पहले राहुल ने अपनी मां सोनिया गांधी का आशीर्वाद भी लिया था। नामांकन के लिए पहुंचने पर कई सीनियर नेताओं ने उनका गले लगाकर स्वागत किया था। राहुल के नामांकन के लिए कुल 90 सेट दाखिल होने हैं, हर सेट में दस प्रस्तावक हैं।
 
अहमद पटेल, मोतिलाल वोहरा, शीला दीक्षित, नारायणसामी, तरुण गोगोई, कमलनाथ, अशोक गहलोत सब प्रस्तावक बने हैं।पार्टी सूत्रों के अनुसार, नए पार्टी प्रमुख के लिए राहुल की उम्मीदवारी के प्रस्तावकों में मौजूदा अध्यक्ष के शामिल होने को लेकर कांग्रेस नेताओं में असमंजस था। बहरहाल, सूत्रों ने साफ कर दिया है कि राहुल द्वारा भरे जाने वाले नामांकन पत्र में सोनिया पहली प्रस्तावक होंगी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक अन्य नामांकन फॉर्म के मुख्य प्रस्तावक होंगे।
 
सूत्रों के अनुसार, राहुल के समर्थन में 75 नामांकन पत्र भरे जाएंगे। राहुल इस पद के लिए पार्टी से अकेले उम्मीदवार के तौर पर उभरे हैं। इसने उनके अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ लग रहा है। वह सोनिया गांधी की जगह लेंगे, जो 19 वर्ष से इस पद पर हैं।सूत्रों के अनुसार, सोनिया, मनमोहन के अलावा गुलाम नबी आजाद, एके एंटनी, पी चिदंबरम, सुशील कुमार शिंदे, अहमद पटेल और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री दस्तावेज पर प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर करेंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »