29 Mar 2024, 20:09:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मनमोहन ने नोटबंदी पर मोदी को घेरा, सौ मौतों पर जताया दुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2017 4:53PM | Updated Date: Dec 2 2017 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूरत। नोटबंदी को लेकर एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार की आलोचना की। मनमोहन सिंह ने 8 नवंबर को काला दिवस बताते हुए उन लोगों को याद किया, जिनकी मौत की खबर नोटबंदी लागू होने के बाद सामने आई थी। शनिवार को गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए सूरत पहुंचे पूर्व पीएम ने नोटबंदी का मुद्दा दोहराया।
 
मनमोहन सिंह ने नोटबंदी के बाद कतारों में खड़े होने से 100 लोगों की मौतों का जिक्र कहते हुए इस पर दुख जताया। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत दुख के साथ और पूरी जिम्मेदारी से कहता हूं कि 8 नवंबर भारतीय लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था के लिए काला दिवस था।' इससे पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने नोटबंदी की पहली सालगिरह पर नोटबंदी को सरकार की सबसे बड़ी भूल करार दिया था। उन्होंने नोटबंदी को एक संगठित लूट करार दिया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »