29 Mar 2024, 11:24:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

यूपी फतह के बाद CM योगी ने की PM मोदी से मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2017 12:31PM | Updated Date: Dec 2 2017 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। शनिवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने यहां पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री निवास पर पीएम मोदी से मुलाकात की और यूपी निकाय चुनाव में पार्टी की जीत का ब्यौरा दिया।

राज्य के निकाय चुनाव के शुक्रवार को आए नतीजों में भाजपा ने महापौर के 16 में से 14 पदों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा नगरपालिका और नगर पंचायत चुनाव में भी पार्टी ने अच्छी जीत दर्ज की है। 
 
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद कल श्री मोदी ने ट्वीट कर इसे देश में विकास की जीत बताया था। उन्होंने इसके लिए उत्तर प्रदेश की जनता का आभार जताया था और योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने कहा था कि यह जीत पार्टी को जन कल्याण की दिशा में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।
 
योगी ने जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि मोदी के साढ़े तीन साल में 125 लोक कार्यक्रमों की वजह से जनता ने जीत दिलाई। उनके विकास के विजन और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की कुशल रणनीति की वजह से जनता का व्यापक समर्थन मिला।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »