29 Mar 2024, 00:05:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हिंद महासागर में चीनी पनडुब्बियों से भारत को खतरा : नौसेना प्रमुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2017 6:53PM | Updated Date: Dec 1 2017 6:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने शुक्रवार को कहा कि हिंद महासागर में डकैती रोधी अभियान के लिए चीन द्वारा पनडुब्बियां तैनात करना अजीब बात है। उन्होंने कहा कि भारत ने भी खतरे का आकलन किया है। ङ्क्षहद महासागर क्षेत्र में कई बार चीनी पनडुब्बियों को देखा गया है और चीन ने दावा किया है कि वह डकैती रोधी अभियान में सहायता कर रहा था।नौसेना दिवस से पहले सालाना संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एडमिरल लांबा ने कहा कि 2013 से चीन की पीएलएएन पनडुब्बियां लगातार हिंद महासागर में देखी जा रही हैं और वहां दो पनडुब्बियों को वैकल्पिक रूप से तैनात किया गया है, जिसमें से एक परमाणु रहित पनडुब्बी और एक परमाणु चालित पनडुब्बी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »