20 Apr 2024, 13:24:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली में ओबामा बोलें- मोदी पसंद, पर मनमोहन का बड़ा फैन हूं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2017 3:40PM | Updated Date: Dec 1 2017 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'भारत विजन' की तारीफ की और भारतीय अर्थव्यवस्था के आधुनिकीकरण करने के लिए डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को भी अविस्मरणीय बताया। 

ओबामा ने दिल्ली में आयोजित एचटी लीडरशिप समिट में मोदी के बारे में उनकी राय पूछे जाने पर कहा, मैं उन्हें पसंद करता हूं। लेकिन मैं डॉ. सिंह का भी बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। 
 
उन्होंने कहा कि मोदी का उनके देश के लिए एक विजन है और वे कई क्षेत्रों में टेक्नालॉजी को बढ़ावा दे रहे हैं लेकिन डॉ. सिंह ने अपने कार्यकाल में कई क्रांतिकारी कदम उठाए, जैसे देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया के लिए खोलना, जो बहुत अहम कदम है। 
 
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि डॉ. सिंह एवं मोदी के कार्यकालों में भारत-अमेरिका संबंध बहुत प्रगाढ़ बने। भारत एवं अमेरिका दोनों लोकतंत्र है और मेरा काम जो भी सत्ता में है, उसके साथ काम करना था।
 
उन्होंने कहा कि मोदी और डॉ. सिंह दोनों लोग उनके साथ ईमानदार एवं स्पष्टवादी थे और दोनों ने देश के लिए कड़े कदम उठाए हैं। डॉ. सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को उदार बनाया और मोदी ने पेरिस जलवायु समझौता कराया और दोनों के लिए साहस की जरूरत थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »