25 Apr 2024, 21:38:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाजपा का आरोप- परीक्षा पत्र में दिखाया भारत का गलत नक्शा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2017 12:54PM | Updated Date: Nov 30 2017 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल सरकार पर एक बार फिर निशाने पर लिया है। लेकिन इस बार मामला राजनीतिक नहीं बल्की शिक्षा से संबंधित है। 

दरअसल राज्य के एक माध्यमिक स्कूल के परीक्षा पत्र में भारत का नक्शा गलत दिखाए जाने पर भाजपा का कहना है कि टीएमसी टीचर्स एसोसियेशन की ओर से जारी किए गए पेपर में कश्मीर को पाकिस्तान का जबकि अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा दिखाया गया है। बता दें कि यह परीक्षा पत्र 10वीं क्लास का है। 
 
पश्चिम बंगाल राज्य महासचिव राजू बनर्जी ने परीक्षार्थियों को दिए गए नक्शे को मीडिया के सामने पेश किया और इस मामले में कानूनी कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा है जो राज्य में हो रहा है, वह देश हित में नहीं है। इस मामले को लेकर राजू ने एचआरजी मंत्री को लेटर भी लिखा है। 
 
देश को बांटना चाहती है टीएमसी 
उधर, बीजेपी के नेशनल सेक्रेटरी राहुल सिन्हा ने टीएमसी की निंदा की। उन्होंने कहा, ये खुद देश को बांटना चाहते हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जवाब मांगा है। सिन्हा ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि इसके पीछे कोई साजिश है। मामले की जांच की जानी चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »