29 Mar 2024, 17:28:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल के राजतिलक पर कांग्रेस में दरार, उठी वंशवाद के खिलाफ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2017 11:34AM | Updated Date: Nov 30 2017 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राहुल गांधी की पार्टी अध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी की तैयारियों के बीच कांग्रेस के अंदर से वंशवाद के खिलाफ आवाज उठी है। पार्टी के एक युवा नेता ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी को इसलिये अध्यक्ष बनाया जा रहा है क्योंकि वो गांधी परिवार से आते हैं। बता दें कि गुजरात चुनाव प्रचार के बीच राहुल की कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी की तैयारी हो रही है।इन तैयारियों के बीच पार्टी के एक नेता ने वंशवाद के आरोपों पर बम फोड़ दिया और आरोप लगा दिया है कि पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव पक्षपातपूर्ण है। शहजाद पूनावाला महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता हैं।

उनका आरोप है कि राहुल को अध्यक्ष सिर्फ इसलिये बनाया जा रहा है क्योंकि वो गांधी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पूनावाला ने ट्वीट कर मांग की है कि राहुल पहले उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दें और फिर चुनाव लड़ें।पूनावाला ने कहा कि अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी का चुनाव इसलिए हो रहा है, क्योंकि वे 'गांधी परिवार' से ताल्लुक रखते हैं। पार्टी में एक मुद्दा (वंशवाद) कोई नहीं उठा रहा है। कांग्रेस में आवाज उठाने की हिम्मत होगी। वंशवाद और चापलूसी पर मेरा जमीर मुझे और चुप बैठने नहीं देगा। सूत्रों के मुताबिक शहज़ाद पूनावाला ने अपनी शिकायत के लिए एक मेल राहुल गांधी के दफ्तर को भी लिखा है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि पैनल बनाने वाले प्रतिनिधियों को पार्टी संविधान के अनुसार गुप्त मानकों से नहीं चुना गया, डेलीगेट्स को राज्य अध्यक्षों के इशारे पर नियुक्त किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »