18 Apr 2024, 10:38:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

GES के दूसरे दिन इवांका का महिला सशक्तीकरण पर फोकस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2017 12:04PM | Updated Date: Nov 29 2017 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। ग्लोबल आंट्रप्रन्योरशिप समिट के दूसरे दिन भी अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने महिला सशक्तीकरण पर ही जोर दिया। इवांका ने ICICI बैंक की CEO चंदा कोचर और तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव के साथ मंच साझा किया। इस दौरान इवांका ने जहां महिलाओं के लिए शिक्षा के समान अवसरों की वकालत की तो वहीं पुरुषों से भी महिला सशक्तीकरण में अपनी जिम्मेदारी पूरी करने को कहा। इवांके ने महिलाओं को कहा कि आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।
 
इवांका ने कहा, 'मैं यह कहना चाहती हूं कि यह सिर्फ महिलाओं के मुद्दे नहीं हैं। हम आधी आबादी हैं इसलिए हमें इन मुद्दों को गंभीर मुद्दों की तरह सोचना चाहिए।' इवांका ने महिलाओं को आगे बढ़ाने में तकनीक को सबसे महत्वपूर्ण बताया। इवांका ने कहा, 'लिंगभेद मिटाने में तकनीक एक पुल की तरह काम करेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »