28 Mar 2024, 14:51:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इवांक ट्रंप के लिए भारत पहंची स्पेशल कारें, सुरक्षा कड़े इंतजाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2017 1:19PM | Updated Date: Nov 27 2017 1:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प कल यानि मंगलवार को भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आ रही हैं ऐसे में उनके स्वागत के लिए यहां तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जहां एक तरफ हैदराबाद में सड़कों से भिखारियों को हटा लिया गया है वहीं दूसरी तरफ उनकी सुरक्षा के लिए 10 हजार जवानों को तैनात कर दिया गया है। 

बता दें कि इवांका 28 से 30 नवंबर तक हैदराबाद में ग्लोबल एंटरप्रेन्योर समिट में शामिल होंगी। इस आयोजन में प्रधानमंत्री मोदी-इवांक समेत में 150 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 
 
दरअसल इवांका ट्रम्प से मिलने वालों की एक फेहरिस्त तैयार की गई है और इसमें जिन लोगों के नाम हैं सिर्फ वहीं उनसे मिल सकते हैं बाकियों को इवांका से दूर रखा जाएगा। ऐसा करने का मकसद भारत में इवांका की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। 
 
सूत्रों की मानें तो इवांका के काफिले के लिए यूएस सीक्रेट सर्विस ने तीन बख्तरबंद बुलेटप्रूफ लिमोजिन कारें भारत भेजी हैं। वे शमशाबाद एयरपोर्ट से उतरने के बाद इन्हीं कारों से होटल पहुंचेगी। हालांकि अभी होटल का नाम गुप्त रखा गया है। यहां स्पेशल कंमाडो को तैनात किया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »