16 Apr 2024, 22:59:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मुंबई पहुंची मिस वर्ल्ड मानुषी, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2017 1:24PM | Updated Date: Nov 26 2017 1:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। चीन में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर शनिवार रात भारत वापस लौटीं। मानुषी मुंबई एयरपोर्ट पर उतरीं। इस दौरान लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मानुषी ने भी हाथ हिलाकर फैन्स का अभिवादन स्वीकार किया। 
 
थरूर के ट्वीट से हुआ था विवाद
मानुषी की जीत के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट किया था, हमारी तो 'चिल्लर' भी मिस वर्ल्ड बन गईं। थरूर के ट्वीट पर विवाद हो गया था। अनुपम खेर समेत कई ट्विटर यूजर्स ने इस पर आपत्ति जताई।
 
विरोध के बाद थरूर ने एक और ट्वीट कर माफी मांगी। उन्होंने दूसरा ट्वीट किया, हल्के-फुल्के अंदाज में किए गए ट्वीट से जिन लोगों को ठेस पहुंची है, उनसे माफी मांगता हूं।  

कौन हैं मानुषी?
20 साल की मानुषी का जन्म हरियाणा के झज्जर जिले के एक गांव में हुआ। उनके पिता मित्रवासु और मां नीलम छिल्लर दोनों डॉक्टर हैं। फिलहाल, फैमिली दिल्ली में रहती है। मानुषी से पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह कॉन्टेस्ट जीता था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »