26 Apr 2024, 05:08:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल के निशाने पर मोदी, कहा- नरेंद्रभाई ट्रंप को गले लगाने की नीति फैल हो गई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2017 4:49PM | Updated Date: Nov 25 2017 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मुंबई हमले के दोषी आतंकवादी हाफिज सईद को पाकिस्तान द्वारा रिहा किए जाने के बावजूद अमेरिका की उसे सैन्य मदद जारी रखने के फैसले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गले लगने की उनकी कूटनीति काम नहीं आ रही है।       

राहुल ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा- नरेंद्रभाई बात नहीं बनी। आतंकवाद का मास्टरमाइंड छूट गया है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने पाकिस्तान को सैन्य आर्थिक मदद जारी रखी है। गले लगने की कूटनीति विफल हो गई है। अब कसकर गले लगाने की जरूरत है। 
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ट्वीट के साथ वह खबर भी पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी संसद ने पाकिस्तान को सैन्य मदद देने का फैसला लिया है। हालांकि, हाफिज सईद की रिहाई के बाद भारत और तमाम देशों ने सईद की रिहाई पर कड़ी आपत्ति जताई थी। 
 
 
बता दें कि, लश्कर फंडिंग मामले में भारत को अमेरिका से बहुत उम्मीद थी, लेकिन अमेरिका ने भारत को इस पर जोरदार झटका देते हुए पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी है। इसी को लेकर पीएम मोदी राहुल के निशाने पर आए है। 
 
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिकी संसद ने एक बिल पास किया है, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना को हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी। इस काम में उसे अमेरिकी सेना और अफगानिस्तान की सेना की मदद मिलेगी। इस बिल में लश्कर के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »