29 Mar 2024, 15:05:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

15 दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2017 12:35PM | Updated Date: Nov 24 2017 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र आगामी 15 दिसम्बर से शुरू होगा और पांच जनवरी तक चलेगा। शुक्रवार सुबह ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई संसदीय कैबिनेट समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। 

संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने बैठक के बाद मीडिया को बताया कि शीतकालीन सत्र में 14 बैठकें होंगी। मीडिया ने अनंत कुमार से पूछा कि तीन तलाक बिल पर सरकार की क्या राय है। तो उन्होंने बताया कि तीन तलाक और नए पिछड़ा आयोग बिल देश की आकांक्षाओं के अनुसार है। 
 
उधर सत्र की घोषणा के बाद अब कांग्रेस ने सदन में केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम नोटबंदी, जीएसटी, तीन तलाक, हाफिज सईद को पाक द्वारा छोड़े जाने जैसे कई अहम मुद्दों को तय करेंगे। हम सदन में सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाएंगे।
 
गौरतलब है कि, संसद का शीतकालीन सत्र सामान्य तौर पर नवंबर के तीसरे सप्ताह में शुरू हो जाता है। इससे पहले सत्र के आयोजन में विलंब को लेकर सरकार को विपक्ष की काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी। विपक्ष का कहना था कि गुजरात विधानसभा चुनाव के चलते सत्र को टाला जा रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »