28 Mar 2024, 18:40:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अल्लाउद्दीन खिलजी-औरंगजेब जैसे राहुल गांधी: भाजपा नेता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2017 4:33PM | Updated Date: Nov 23 2017 4:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाजपा नेता जीवीएम नरसिम्हा राव ने काग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। राव ने राहुल की तुलना औरंगजेब और अल्लाउद्दीन खिलजी से कर दी। 

उन्होंने कहा, औरंगजेब ने अपने शासन में कई मंदिर गिराए जब लोगों ने उसका विरोध किया तो उसने दो-तीन मंदिर बनवाने का वादा किया। खिलजी ने भी यही किया और अब राहुल गांधी भी उसी दिशा में जा रहे हैं।
 
राहुल गांधी के गुजरात दौरों पर तंज कसते हुए राव ने राहुल गांधी पर बहुसंख्यक हिंदुओं को लुभाने के लिए धार्मिक कार्ड खेलने का आरोप लगाया है। नरसिम्हा राव ने कहा, राहुल का मंदिरों में जाना नाटक है। वो मंदिर जाकर लोगों को बरगलाना चाहते हैं। 
 
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, यूपीए के 10 साल का शासन हिन्दू विरोधी था। उन्होंने हिंदू आतंकवाद को गढ़ा, वे अल्पसंख्यकों को खुश करते हैं और अब राहुल गांधी तिलक लगाकर, मंदिर जाकर लोगों को धोखा नहीं दे सकते।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »