20 Apr 2024, 08:17:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता भारत, कश्मीर जल्द होगा आजाद: हाफिज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2017 12:17PM | Updated Date: Nov 23 2017 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद पाकिस्तान में नजरबंदी से रिहा हो गया है। पंजाब हाई कोर्ट से रिहा करने का आदेश मिलने के बाद विडियो संदेश जारी कर हाफिज सईद ने इसे 'पाकिस्तान की आजादी की जीत' करार दिया। 

हाफिज ने अपने नापाक इरादे जाहिर करते हुए कहा कि भारत मुझे नुकसान नहीं पहुंचा सकता। क्योंकि मैं कश्मीर का केस लड़ रहा हूं और कश्मीर की वजह से भारत मेरे पीछे पड़ा हुआ है। इंशाल्लाह कश्मीर जल्दी ही आजाद होगा। 
 
सईद के संगठन जमात-उद दावा की ओर से जारी किए गए विडियो में वह रिहाई के लिए जजों को धन्यवाद करता दिखता है। सईद ने विडियो में कहा, खुदा का शुक्रिया। यह पाकिस्तान की आजादी की जीत है। 
 
बता दें कि, हाफिज को इसी साल जनवरी में अपने ही घर में नजरबंद कर लिया गया था। अमेरिका ने हाफिज पर 64 करोड़ रुपए का इनाम रखा है। 
 
उधर हाफिज सईद के वकील ए. के. डोगर ने एक टीवी चैनल से खास बातचीत में बताया कि हाफिज सईद के खिलाफ पाकिस्तान ने कोर्ट में भारत द्वारा दिए सबूतों को भी कोर्ट में पेश नहीं किया गया। 

हाफिज की रिहाई पर अमेरिका का बयान
हाफिज की रिहाई के बाद अमेरिका की सख्त प्रतिक्रिया आई ह। बयान में कहा गया, हाफिज सईद एक आतंकी है, यूएन और यूएस दोनों ने उसे आतंकी घोषित किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »