28 Mar 2024, 15:02:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इजराइल के साथ 500 मिलियन डॉलर की स्पाइक मिसाइल डील रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2017 12:05PM | Updated Date: Nov 20 2017 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। रक्षा मंत्रालय ने इजरायल के साथ हुए 500 मिलियन डॉलर की डील को रद्द कर दिया है। भारत और इजरायल के बीच यह डील मैन-पॉर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम) के लिए हुई थी। भारत को यह स्पाइक एटीजीएम मिसाइलें राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम बनाने वाली कंपनी सप्लाई करने वाली थी।
 
डील हो जाने के बाद अब रक्षा मंत्रालय को ऐसा लगने लगा है कि यह मिसाइल भारतीय हथियार निर्माता भी 3-4 साल के अंदर बनाने में सक्षम हो जाएंगे वो भी बिना किसी दूसरे देश की तकनीकी मदद लिए। राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम ने स्पाइक एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का निर्माण भारत में ही करने के लिए अगस्त में हैदराबाद में एक सुविधा केंद्र का उद्धघाटन किया था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस डील को रद्द करने का निर्णय स्वदेशी कार्यक्रमों की रक्षा करने के लिए गया है क्योंकि माना जा रहा है कि विदेशी एटीजीएम बनाने वाली कंपनियां रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रयासों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »