24 Apr 2024, 08:43:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मानुषी बनी मिस वर्ल्ड, 17 साल बाद किसी भारतीय सुंदरी ने जीता यह खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2017 8:37PM | Updated Date: Nov 18 2017 8:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। भारत की सुंदरियों ने दुनिया में एक बार फिर अपनी खूबसूरती का लोहा मनवा लिया है। भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीत लिया है। हरियाणा के सोनिपत में  जन्मी 20 साल की मानुषी दिल्ली में रहती हैं।
 
17 साल बाद भारत के पास मिस वर्ल्ड का खिताब आया है। मानुषी से पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह कॉन्टेस्ट जीता था। चीन के सनाया में हुई इस प्रतियोगिता में मानुषी 118 कॉन्टेस्टेंट्स को पीछे छोड़कर इस खिताब पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर मिस मेक्सिको रहीं जबकि तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड रहीं है।
 
मानुषी छिल्लर से पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा भारत की तरफ से मिस वर्ल्ड बनीं थी। 20 साल की मानुषी छिल्लर 67वीं मिस वर्ल्ड हैं। खास बात यह है कि, इससे पहले 1994 में एश्वर्या राय आज ही के दिन मिस वर्ल्ड चुनी गई थी। 
 
अपनी बड़ी सफलता के बाद उत्‍साहित होकर मानुषी ने कहा कि, "मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि मैंने मिस वर्ल्‍ड का खिताब जीत लिया है।इसे जीतने वाली मैं पांचवी इंडियन हूं और यह ख्‍याल ही मुझे बहुत गर्व और खुशी से भर देता है। मेरा परिवार, दोस्‍तों और प्रशसंकों ने मुझे जो सपोर्ट दिया है, उसके चलते ही ये सफर कामयाब हो पाया है।"
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »