29 Mar 2024, 00:28:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत में ही नहीं, इन देशों में भी मनाया जाता है चिल्ड्रन डे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2017 11:44AM | Updated Date: Nov 14 2017 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत में बाल दिवस पंडित नेहरू की जन्मदिन पर 14 नवंबर को मनाया जाता है। इससे पहले भारत में 1964 से पहले बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था लेकिन पंडित नेहरू की मौत के बाद बाल दिवस उनके जन्मदिन (14 नवंबर) पर मनाया जाने लगा। आज भी कई देशों में 20 नवंबर या अन्य तारीख को बाल दिवस मनाया जाता है। आइए आज जानते हैं विदेशों में किस दिन मनाया जाता है।

मेक्सिको – मेक्सिको में बाल दिवस 30 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिवस को एल डाइआ डेल नीनो के रूप में जाना जाता है। इस दिन स्कूलों में कार्यक्रम होते हैं और इसमें बच्चों के माता-पिता को आमंत्रित किया जाता है। इस दिन बच्चे चेहरे की पेंटिंग, कहानी-कहने, कला कार्यशालाओं और नाटकों जैसी गतिविधियों में भाग लेते हैं।
 
कोरिया – कोरिया में बच्चों के लेखक के रूप में पहचान बनाने वाले ‘पांग चोंग-ह्वान’ ने बाल दिवस की शुरूआत 1923 में की। 1975 से इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में घोषित किया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »