20 Apr 2024, 00:22:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मुस्लिम योगा टीचर को जान से मारने की धमकी, जारी हुआ फ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2017 12:29PM | Updated Date: Nov 10 2017 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। योग सिखाने वाली मुस्लिम युवती बाबा रामदेव के साथ मंच शेयर करने के बाद काफी मुश्किलों में है। बाबा के साथ योग दिवस पर मंच में एक साथ योग करने से मशहूर हुईं राफिया नाज को इनदिनों को जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। इतना ही नहीं, कुछ मुस्लिम लोगों द्वारा उनके खिलाफ मौखिक फतवा भी जारी किया गया है। धमकियों के मद्देनजर झारखंड पुलिस ने राफिया को दो अंगरक्षक दिए हैं।

योग गुरु रामदेव के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद चर्चा में आईं योग टीचर राफिया नाज के खिलाफ कुछ मुस्लिम युवकों ने मौखिक फ़तवा जारी किया। हालात तो यह है कि राफिया को जान से मारने की धमकी देने के साथ उसके फेसबुक पर भी धमकियां दी जा रही है। नाजिया को राज्य की बीजेपी सरकार ने उन्हें दो अंगरक्षक दिए हैं। योगाभ्यास जारी रखने पर उन्हें बुरा नतीजा भुगतने के लिए तैयार रहने तक की बात कही है।
 
राफिया को झारखंड पुलिस से मिले बॉडीगार्ड में एक महिला और एक पुलिस हैं। उसे मिल रही धमकियों से उसके माता-पिता डरे हुए हैं। इतना ही नहीं बुधवार को राफिया के घर पर रुक-रुक कर पथराव भी हुए। राफिया के मुताबिक घर से निकलने पर कुछ लोग उसे योग छोड़ने की बात कर रहे हैं। राफिया इनदिनों काफी तनाव में हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »