19 Apr 2024, 07:05:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पद्मावती विवाद: भंसाली में किसी और धर्म पर फिल्म बनाने का दम?..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2017 5:55PM | Updated Date: Nov 5 2017 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म पद्मावती को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसीबीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भंसाली को चुनौती दी है।

फिल्म पद्मावती की रिलीज से पहले गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर संजय लीला भंसाली में हिम्मत है तो दूसरे धर्मों पर फिल्म बनाकर दिखाए। 
इससे पहले केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भी इस फिल्म पर अपनी आपत्ति जताई थी। उमा भारती ने सिलसिले वर कई ट्वीट किए थे और अलाउद्दीन खिलजी को एक व्यभिचारी लूटेरा बताया था। 
 
उमा भारती ने इस फिल्म को लेकर एक खुला खत भी लिखा था जिसमे उमा ने कहा कि रानी पद्मावती की गाथा एक ऐतिहासिक तथ्य है। उन्होंने कहा कि खिलजी एक व्यवचारी हमलावर था। उसकी बुरी नजर पद्मावती पर थी, उसने चित्तौड़ को नष्ट कर दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »