28 Mar 2024, 19:15:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हिमाचल चुनाव- दल बदलने वालों के सहारे चुनाव लड़ रही कांग्रेस...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2017 2:44PM | Updated Date: Nov 4 2017 6:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के हिमाचल दौरे पर हैं। पीएम मोदी कांगड़ा शाहपुर के चंबी में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत की जय जयकार हो रही है। इसका मोदी कारण नहीं है, बल्कि भारत की आन-बान-शान और गौरव का गान हो रहा है। सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानी इसका कारण है। उन्होंने कहा कि देश में हिमाचल का डंका बजाना है, तो तीन चौथाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाइए तभी ये सपना पूरा होगा।

मोदी को सुनने के लिए रैली मैदान में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। वहीं इससे पहले मोदी को जीएसटी का दुखड़ा सुनाने जालंधर के व्यापारी ऊना पहुंचे थे। जहां जालंधर खेल संघ ने भाजपा विधायक सत्ती को ज्ञापन सौंपा। इस पर सत्ती ने आश्वासन ‌दिया कि सत्ता में आते ही जीएसटी की लिमिट 20 लाख रुपये करने का पहला फैसला लेंगे। 
 
जनसभा में नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत की जय-जयकार हो रही है, इसका कारण मोदी नहीं बल्कि सवा सौ करोड़ हिन्दुस्तानी हैं। इन्हीं हिन्दुस्तानियों ने 30 साल के बाद भारत में पूर्व बहुमत वाली सरकार को विजयी दिलाई है। उन्होंने कहा कि अगर टूटी-फूटी सरकार बनी भी होती तो दुनिया उसे स्वीकार नहीं करती। पीएम मोदी ने कहा कि अगर देश में हिमाचल का गुणगान करवाना है तो बीजेपी को तीन चौथाई बहुमत देकर विजयी बनाएं।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच सड़ी हुई है और आने वाली पीढ़ियों में भी वही सोच आगे जाने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जबतक सजा नहीं दे जाए तब तक वह सुधरने वाली नहीं है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में दीमक लगी हुई है जिसे जड़ों तक साफ किए बिना हिमाचल का विकास संभव है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »