20 Apr 2024, 07:08:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को मिली अस्‍पताल से छुट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2017 6:56PM | Updated Date: Oct 28 2017 6:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पेट में गड़बड़ी की शिकायत के बाद शुक्रवार यहां सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी की तबियत अब ठीक है। उन्हें चार बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है।

कांग्रेस अध्यक्ष की तबितय शुक्रवार को शिमला में अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली लेकर आई और अस्पताल में भर्ती किया था। अस्पताल के प्रबंधन प्रमुख डॉक्टर डीएस राणा के अनुसार सोनिया को शुक्रवार शाम पांच बजे अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों के अनुसार वह अब पूरी तरह से ठीक है हालांकि उन्हें कुछ दिनों आराम करने की सलाह दी गई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »