29 Mar 2024, 10:57:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हर राज्य के विकास से ही देश बनेगा विकसित: कोविंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2017 3:29AM | Updated Date: Oct 14 2017 3:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यों के विकास को नयी दिशा देने में राज्यपालों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हर राज्य का विकास होने पर ही देश विकसित राष्ट्र के रूप में उभर सकता है, कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित राज्यपालों के दो दिवसीय 48 वें सम्मेलन के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए

आशा व्यक्त की कि राज्यपाल अपने अपने राज्यों के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान करते रहेंगे। न्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि सम्मेलन में राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर विचार किया गया। राष्ट्रपति ने कहा कि राज्यपाल युवा पीढ़ी को दिशा दे सकते हैं और छात्रों तथा अध्यापकों के साथ लगातार सम्पर्क में रहकर देश के भविष्य को नया स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूूमिका निभा सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »