29 Mar 2024, 16:17:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सीमा पार जुटे है आतंकी, यहां आए तो जमीन में गाड़ देंगेः आर्मी चीफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2017 11:13PM | Updated Date: Sep 25 2017 11:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों पर आर्मी चीफ जनरल विपिन रावत ने कहा है कि आतंकवादी आते रहेंगे, क्योंकि सीमा पार उनके कैंप चल रहे हैं। हम भी उन्हें रिसीव करते रहेंगे और जमीन के ढाई फीट नीचे पहुंचाते रहेंगे।

बहादुर सैनिकों पर लिखी गई किताब 'इंडियाज मोस्ट फियरलेस' के सोमवार को राजधानी में हुए विमोचन के मौके पर उन्होंने कहा- सरहद के उस पार जो आतंकवादी हैं। वो तैयार बैठे हैं। हम भी उनके लिए इस तरफ तैयार बैठे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक से हमारे दुश्मन समझ गए कि हम क्या कहना चाहते हैं। वे समझ गए हैं कि यह चीज दोबारा जरूरत पड़ने पर फिर हो सकती है।
 
उन्होंने कहा कि देश में आतंकवादी आते रहेंगे क्योंकि उनकी फैक्ट्री सीमा पार लगातार चल रही है। लेकिन हम पहले से ज्यादा मजबूत देश के रूप में सामने आए हैं जो राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में समय पर फैसला ले सकता है। सेना की क्षमताओं के बारे में उन्होंने कहा कि आप हम पर भरोसा कर सकते हैं। हमारी किसी भी मिशन, किसी भी समय और कहीं भी तैयार हैं।
 
बता दें कि एलओसी पर सीजफायर की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आतंकी भारत में घुसपैठ की लगातार साजिश रच रहा है। वहीं भारतीय सेना भी पाकिस्तान को माकूल जवाब दे रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »