29 Mar 2024, 19:45:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नोटबंदी के बाद राजनयिकों के लिए नकदी की कमी पर रूस ने जताया विरोध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2016 8:04PM | Updated Date: Dec 6 2016 9:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा उठाए गए नोटबंदी के कदम पर रूस ने अपना रुख कड़ा कर लिया है। इतना ही नहीं रूस ने धमकी भरे अंदाज में कहा है कि भारतीय राजदूतों के साथ 'बदले की कार्यवाही' की जा सकती है। 

 
रूस के दूतावास ने विदेश मंत्रालय को नोटबंदी और बैंक से नकदी निकालने पर लगाई गई सीमा को लेकर रोजाना के कामकाज में हो रही दिक्कतों का हवाला देते हुए समस्या का समाधान खोजने का अनुरोध किया है। 
              
सूत्रों के अनुसार रूसी दूतावास ने विदेश मंत्रालय को बताया है कि कॉरपोरेट खाते होने पर बैंक से एक सप्ताह से सिर्फ 50 हजार रुपए तक की नकदी निकालने के प्रावधान से दूतावास के रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कतें हो रहीं हैं।
              
रूसी दूतावास का नई दिल्ली में बहुत बड़ा सांगठनिक ढांचा है। दूतावास के सूत्रों का कहना है कि उसे छोटे मोटे तमाम कामों के लिए रुपए में छोटे-छोटे भुगतान करना होता है और एक सप्ताह में 50 हजार रुपए की राशि बहुत कम है। 
              
सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने इस समस्या के समाधान खोजने का भरोसा दिलाया है। यहां के रूसी दूतावास में करीब 200 कर्मचारी कार्यरत हैं। बहरहाल, शिकायत पर भारत की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
             
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के उच्चायोग ने भी अपने कर्मचारियों के वेतन के भुगतान को लेकर बैंक के साथ समस्या को लेकर विदेश मंत्रालय से शिकायत की थी।
 
आपको बता दें कि रूस, कजाकिस्तान, यूक्रेन, इथियोपिया और सूडान के दिल्ली में मौजूद दूतावासों ने अपने बैंक खाते से विदड्रॉल लिमिट के कारण हो रही मुश्किलों को लेकर एक्सटर्नल अफेयर्स मिनिस्ट्री को कड़े शब्दों में पत्र लिखे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »