20 Apr 2024, 18:02:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

न्यूजीलैंड ने NSG में भारत की सदस्यता का किया समर्थन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2016 8:16PM | Updated Date: Oct 26 2016 8:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की भारत के दौरे पर आए हुए हैं। जॉन की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएन ने कहा कि उनकी जॉन की से द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग पर विस्तृत और लाभदायी चर्चा हुई। व्यापार और निवेश को लेकर भी चर्चा हुई।

पीएम मोदी ने एक बार फिर आतंकवाद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आतंकवाद वैश्विक शांति को प्रभावित करने में प्रमुख चुनौतियों में से एक है। दोनों देशों के बीच आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा और खुफिया सहयोग को मजबूत करने को लेकर बात हुई है।

पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य के रूप में भारत को शामिल करने के न्यूजीलैंड के समर्थन का धन्यवाद किया। वहीं न्यूजीलैंड के पीएम जॉन की ने कहा कि न्यूजीलैंड और भारत पहले से ही एक बहुत मजबूत संबंध साझा करते हैं। चाहे वो व्यापार में हो या क्रिकेट में।

जॉन की ने भी आतंकवाद के मुद्दे पर भारत की चिंताओं पर सहमति जताई और कहा कि हम भी हम भी अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद सहित सुरक्षा के मुद्दों पर सीमा पर घनिष्ठ समन्वय जारी रखने पर सहमत हैं। जॉन की ने भारत के एनएसजी सदस्यता पर भी सहमति जताई और कहा कि मैंने और मोदी ने भारत के एनएसजी के एक सदस्य बनने के बारे में चर्चा की। मैं भारत के एनएसजी में शामिल होने के महत्व को स्वीकार करता हूं। जॉन ने कहा कि न्यूजीलैंड भारत को एनएसजी का मेंबर बनाने के लिए प्रयास करता रहेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »