20 Apr 2024, 00:38:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्तान ने भारत पर लंबा युद्ध थोपा : शाह ने उरी हमले पर कहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2016 2:38PM | Updated Date: Sep 25 2016 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोझिकोड। उरी हमले को भारत पर पाकिस्तान द्वारा थोपे गए युद्ध की ही एक कडी करार देते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हमला सुरक्षाबलों द्वारा घुसपैठ के 17 प्रयासों को विफल किए जाने के बाद हताशा का परिणाम था और अंतिम जीत भारत की होगी। शाह ने आतंकी हमले के जिम्मेदार लोगों को निश्चित तौर पर दंडित करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कथन को ही प्रतिध्वनित करते हुए कहा कि देश पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का कड़ा जवाब देने के लिए कटिबद्ध है।

पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के अपने उद्घाटन संबोधन में शाह ने पाकिस्तान को निशाना बनाते हुए और उसे घेरने के लिए मोदी सरकार के कूटनीतिक प्रयासों का समर्थन किया और कहा कि पार्टी देश में व्याप्त गुस्से को महसूस करती है। शाह ने कहा भाजपा उरी हमले के षड्यंत्रकारियों के खिलाफ लोगों में व्याप्त व्यापक गुस्से को समझती है।

भाजपा और केंद्र सरकार ने शुरू से ही आतंकवाद के खिलाफ कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई है। इस तरह के आतंकी प्रयासों को परास्त करने के लिए कड़ा जवाब दिया जाएगा। पिछले आठ महीने में 117 आतंकवादी मारे गए हैं, यह संख्या हाल के समय में सबसे अधिक है, क्योंकि केंद्र ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी रणनीतिक और मजबूत लड़ाई शुरू कर दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »