28 Mar 2024, 21:05:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सबसे अमीर देशों की सूची में भारत सातवें स्थान पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2016 11:00PM | Updated Date: Aug 23 2016 11:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार के लिए एक अच्छी खुशखबरी है। दुनिया के 10 सबसे अमीर देशों की सूची में भारत 7वें स्थान पर है। कनाडा 8वें, ऑस्ट्रेलिया 9वें और इटली 10वें स्थान पर हैं।

'न्यू वर्ल्ड वेल्थ' (NWW) ने ये रिपोर्ट बनाई है। सूची में पहले स्थान पर अमेरिका और दूसरे स्थान पर चीन है। रिपोर्ट में किसी देश की अमीरी का आकलन वहां के लोगों की संपत्ति के आधार पर किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत सातवें नंबर पर है, भारत की संपत्‍ति 5,600 बिलियन डॉलर आंकी गई है। इसके बाद कनाडा (4,700 बिलियन डॉलर) ऑस्‍ट्रेलिया (4,500 बिलियन डॉलर) और इटली (4,400 बिलियन डॉलर) है जो आठवें, नवें और दसवें नंबर पर है।

48,900 बिलियन डॉलर की संपत्‍ति वाला अमेरिका पहले नंबर पर है जबकि चीन 17,400 बिलियन के साथ दूसरे व जापान 15,100 डॉलर बिलियन के साथ तीसरे नंबर पर है। इनके अलावा चौथे नंबर पर ब्रिटेन 9,200 बिलियन डॉलर, पांचवें नंबर पर जर्मनी 9,100 बिलियन डॉलर और छठे नंबर पर फ्रांस 6,600 डॉलर बिलियन है।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत की रैंकिंग में सुधार इसकी अधिक जनसंख्‍या की वजह से हुई। इस सूची में चीन सबसे अधिक वृद्धि वाला देश रहा है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »