29 Mar 2024, 21:08:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस नेता के बेटे ने मुंबई में 100 करोड़ रुपए में खरीदा अपार्टमेंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2016 2:33PM | Updated Date: Aug 23 2016 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बिहार के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता डीवाई पाटिल के बेटे अजिंक्‍य पाटिल ने मुंबई में करीब 100 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी खरीदकर सबको चौंका दिया है। अजिंक्‍य ने वर्ली के सिल्वरीन टेरस बिल्डिंग में एक ट्रिपल डुप्‍लेक्‍स अपार्टमेंट खरीदा है। इस अपार्टमेंट की कीमत 100 करोड़ रूपए बताई जा रही है।
 
सिल्‍वरीन टेरस एक 23 मंजिला इमारत है, जहां से समंदर का नजारा दिखता है। यह शहर की सबसे महंगे प्रॉपर्टी वाले इलाकों में से एक है। अजिंक्‍य की इस डील को रीयल्‍टी सेक्‍टर से जुड़े लोग गेमचेंजर बता रहे हैं, क्‍योंकि यह ऐसे वक्‍त में हुई है जब महंगे घरों की खरीद-बिक्री का बाजार काफी सुस्‍त है। इसके बावजूद इतनी बड़ी डील होना हर किसी के लिए हैरतभरा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »