28 Mar 2024, 19:12:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने तिरूपति मंदिर में पूजा-अर्चना की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2016 7:11PM | Updated Date: Aug 21 2016 7:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरूपति। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने यहां के नजदीक भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में पूजा-अर्चना की। सिरिसेना के साथ उनकी पत्नी जयंती पुष्पा कुमारी और बेटे दहम सिरिसेना भी थे। मंदिर का प्रबंधन करने वाले तिरमला तिरपति देवस्थानम (टीटीडी) के चेयरमैन सी. कृष्णमूर्ति ने कहा कि सिरिसेना कल देर रात यहां आए और रात में ठहरने के बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ तड़के ‘सुप्रभात’ पाठ अनुष्ठान में हिस्सा लिया। उनके यहां से रवाना होने से पहले सिरिसेना को पीठासीन भगवान का एक पवित्र रेशम का वस्त्र, एक छोटी बोतल में पवित्र जल और प्रसाद स्वरूप लड्डू भेंट किया गया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »