29 Mar 2024, 19:22:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देशद्रोह के आरोप में शरजील इमाम को पांच दिन की पुलिस हिरासत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2020 12:19AM | Updated Date: Jan 30 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार शरजील इमाम को बुधवार को पांच दिन के लिए दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की हिरासत में भेज दिया। शरजील को दिल्ली की अपराध शाखा ने मंगलवार को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया था और उसे आज दिल्ली लाकर साकेत स्थित अदालत में पेश किया। अदालत ने शरजील को पांच दिन की अपराध शाखा की हिरासत में भेज दिया। गौरतलब है कि शरजील ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भड़काऊ भाषण दिया था जिसमें उसने पूर्वोत्तर और असम को देश से जोड़ने वाले ‘चिकननेक’ अवरुद्ध करने का आभान किया था।   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »