29 Mar 2024, 16:13:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिग्‍गी का बड़ा बयान, बोले- आज महात्मा गांधी जिंदा होते तो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 26 2020 6:52PM | Updated Date: Jan 26 2020 6:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के प्रदर्शन से प्रशासन परेशान है लेकिन लोग वहां से जाने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शाहीन बाग प्रदर्शकारियों का समर्थन किया और सरकार पर निशाना साधा है। रविवार को जहां पूरे देश में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर सीएए और एनआरसी को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है।
 
इस दौरान उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए कहा, अगर आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जिंदा होते तो वह सीएए और एनआरसी के खिलाफ शाहीन बाग में भूड़ हड़ताल पर बैठ जाते। बता दें कि रविवार के दिग्विजय सिंह एक किताब के लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे जहां उन्होंने ये बयान दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा, महात्मा गांधी सिर्फ सीएए और एनआरसी को लेकर नहीं वह अगर आज होते तो जम्मू कश्मीर से अनुच्छेत 370 हटाए जाने का भी विरोध करते। धारा 370 के निरस्त किए जाने पर वह दिल्ली के लाल किला से लेकर जम्मू-कश्मीर के लाल चौक तक पदयात्रा करते। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता ने बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के पोहा वाले बयान पर भी निशाना साधा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »