29 Mar 2024, 14:29:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उत्तराखंड कांग्रेस पुनर्गठित, 242 नेताओं को मिली संगठन में जगह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 26 2020 1:52AM | Updated Date: Jan 26 2020 1:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केरल प्रदेश कार्यकारणी के गठन के एक दिन बाद शनिवार को उत्तराखंड कांग्रेस समिति का पुनर्गठन कर दिया जिसमें 22 उपाध्यक्ष तथा 31 महासचिवों सहित कुल 242 कार्यकर्ताओं को जगह दी गयी है। कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नामों को अनुमोदित किया है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नेता राजेन्द्र भंडारी, मयूख महर, विक्रम सिंह नेगी, विजयपाल सजवाण, सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, गणेश गोदियाल सहित 22 लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
 
पार्टी महासचिव ने बताया कि विजय सारस्वत,  याकूब सिद्दिकी, राजपाल खारोल, यशपाल राणा, ताहिर अली, प्रोफेसर जीतराम सहित 31 कार्यकर्ताओं को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी का कोषाध्यक्ष सुनील गुलाटी को बनाया गया है जबकि विजय लक्ष्मी थलवाल, जगदम्बा प्रसाद रतूड़ी, शांति भट्ट, बिजय गुनसोला तथा हरीश धामी सहित 98 सचिव बनाये गए है। पार्टी ने 90 विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किये है जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, इंदिरा हृदयेश, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, किशोर उपाध्याय, प्रदीप टम्टा, के सी बाबा,  गोंिवद कुंजवाल, टी पी एस रावत, काज़ी निज़ामुद्दीन, दिनेश अग्रवाल, तिलकराज बेहड़, नव प्रभात, राजेश्वर पैन्यूली, देवीसिंह पंवार, मंत्री प्रसाद नैथानी, मातबर कंडारी, शूरबीर सजवाण, बलबीर सिंह नेगी, योगेंद्र खंडूरी, योगेंद्र खंडूरी, अनुसूया प्रसाद मैखुरी जैसे 90 प्रमुख नेता शामिल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »