29 Mar 2024, 13:12:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

निर्भया के दोषियों के खिलाफ वारंट जारी करने वाले जज का ट्रांसफर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 3:21PM | Updated Date: Jan 24 2020 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। निर्भया के दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी करने वाले जज का ट्रांसफर कर दिया गया हैं। अतिरिक्त सत्र न्यायधीश सतीश कुमार अरोड़ा एक साल के लिए प्रतिनियुक्ति के आधार पर अतिरिक्त रजिस्ट्रार के रूप में सुप्रीम कोर्ट में भेजा गया हैं। बता दें निर्भया के दोषियों को 1 को फांसी दी जाएगी। 
 
वकील इंदिरा जयसिंह के दोषियों को माफ़ी वाले बयान से बवाल मचा हुआ हैं। निर्भया की मां ने इंदिरा जयसिंह के इस बयान के बाद काफी नाराजगी जाहिर की थी। वही कंगना रानौत ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय प्रकट करते हुए इंदिरा जयसिंह पर हमला बोला और कहा की ऐसी औरतों के कोख से ही दरिंदे पैदा होते हैं। 
 
ऐसी औरतों को बलात्कारियों के साथ 4 दिन जेल में रखना चाहिए। अपनी फिल्म ‘पंगा’ की स्क्रीनिंग के लिए मुंबई पहुंची कंगना रनोट से निर्भया रेप केस के दोषियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को फांसी पर लटकाना चाहिए। निर्भया की मां आशा देवी ने इंदिरा जयसिंह के इस बयान पर नाराजगी जाहिर की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »