29 Mar 2024, 19:53:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमित शाह आज दिल्ली में करेंगे तीन सभाओं को संबोधित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 10:02AM | Updated Date: Jan 24 2020 10:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तीन रैलियां को संबोधित करेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी दो रैलियां करने वाले हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मटियाला विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को आयोजित जनसभा में आप व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने सीएए, अनुच्छेद 370, जेएनयू मामला, शाहीन बाग को लेकर आप व कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया। शाह ने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कहते हैं कि वह शाहीन बाग वालों के साथ है। यह बयान उनका दिल्ली की शांति को तोड़ने वाला है। 

आप व कांग्रेस युवा व अल्पसंख्यकों को भड़काने का काम कर रही है। शाह ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों ने दिल्ली में दंगा करवाया। जेएनयू में बच्चे नारा लगाते है कि भारत तेरे टुकड़े हों एक हजार। ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए। जब उन्हें जेल भेजा गया तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मफलर पहन कर विरोध करने पहुंच गए थे। थोड़ी देर बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी समर्थन में पहुंच गए। शाह ने टुकड़े-टुकड़े गैंग पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत माता के टुकड़े करने की बात करने वालों को जेल में भेजने से कोई नहीं रोक सकता।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »