24 Apr 2024, 07:44:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गणतंत्र दिवस परेड में सेना दस्ते की कमान संभालेंगी तानिया शेरगिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 4:59PM | Updated Date: Jan 23 2020 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में इस वर्ष मनाए जा रहे 71वें गणतंत्र दिवस की  सैन्य परेड की अगुवाई  सेना सिग्नल कोर की अधिकारी कैप्टन तानिया शेरगिल  करेंगी और परेड में ट्रांसपोर्टेबल सेटेलाइट टर्मिनल व्हीकल की कमान मेजर  शीना नायर के हाथों में होगी।
दिल्ली क्षेत्र के चीफ आफॅ स्टाफ (सीओएस)  मेजर जनरल अशोक कक्कड़ ने गुरूवार को गणतंत्र दिवस 2020 मीडिया प्रिव्यू  में संवाददाताओं को बताया कि  इस बार गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि  ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेरियोस बोलसोनारो होंगे और राष्ट्रपति के  कार्यकाल में उनकी यह पहली भारत यात्रा होगी।
 
इस बार पहली बार सेना का  वायु रक्षा दस्ता, अतुल्य राडार, पैराशूट दस्ता, धनुष 45 कैलिबर आर्टिलरी  गन, के9, वज्र टी  और सेना के दस्ते की कमान कैप्टन तानिया शेरगिल तथा   सिगनल कोर ट्रांसपोर्टेबल सेटेलाइट टर्मिनल (टीएसटी) व्हीकल की कमान 21  सिगनल ग्रुप की मेजर शीना नायर परेड के मुख्य आकर्षण होंगे।
 
इस बार की  परेड में कुल 16 मार्चिंग दस्ते होंगे और इनमें सेना , वायु सेना, नौसेना,  अर्द्धसैनिक बलों के अलावा दिल्ली पुलिस और एनसीसी के दस्ते भी हिस्सा  लेंगे। इसमें 22 राज्यों की झांकियां भी शामिल की जांएगी और राष्ट्रीय  पुरस्कार से सम्मानित 44 बच्चे भी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे।  इसके अलावा चार स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।  परेड में 21 बैंड़ हिस्सा लेंगे और इनमें 13 सैन्य बैंड के दस्ते होंगे। यह  परेड 90 मिनट की अवधि की होगी और पूर्वाह्न 10 बजे शुरू होकर साढ़े 11 बजे  तक चलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »