19 Apr 2024, 23:09:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP नेता का विवादित बयान - मस्जिद में छिपाए जाते हैं हथियार, अब...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 1:02PM | Updated Date: Jan 21 2020 1:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सीएए और एनआरसी पर बीजेपी नेताओं के विवादित बयान जारी है। अब कर्नाटक बीजेपी के वरिष्ठ नेता एमपी रेणुकाचार्य ने कहा है कि मस्जिद में हथियार छिपाकर रखे जाते हैं और हम इन राष्ट्रविरोधी लोगों को सबक सिखाने का काम करेंगे।
 
 सोमवार को देवनागरे में एक रैली को संबोधित करते हुए रेणुकाचार्य ने आरोप लगाया कि मुस्लिम मस्जिदों में हथियार इकट्ठा करके रखते हैं। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि वे मुस्लिमों को उनकी जगह बताकर रहेंगे और दिखाकर रहेंगे कि राजनीति क्या है। कर्नाटक के तालुका से बीजेपी विधायक के इस बयान पर राजनीति तेज हो गई है और कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।
 
देवनागरे के होनाली में सोमवार को ये रैली नागरिकता कानून के समर्थन में बुलाई गई थी। रैली में रेणुकाचार्य ने आरोप लगाया, 'वे लोग मस्जिद में नमाज़ पढ़ने की जगह हथियार इकट्ठा करने का काम करते हैं...यहां कुछ देशद्रोही हैं। तुम लोग मस्जिद में बैठते हो और फतवे लिखते हो? मस्जिद में क्या है? वहां पर हथियार इकट्ठे किए जाते हैं। क्या इसलिए मस्जिद चाहते हो? अगर तुम्हें ऐसा ही करना है तो ठीक है, मैं अपनी राजनीति करता रहूंगा। बता दें कि रेणुकाचार्य कर्नाटक के सीएम बीएस येडियुरप्पा के करीबी और सलाहकार माने जाते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »