29 Mar 2024, 17:25:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली विधानसभा चुनाव : BSP ने जारी की 42 उम्मीदवारों कि लिस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 2:43PM | Updated Date: Jan 19 2020 2:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस, बीजेपी और आप के बाद बहुजन समाज पार्टी भी चुनाव रण में दस्तक दे चुकी है। पार्टी 42 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें बीएसपी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के बागी विधायक नारायण दत्त शर्मा को बदरपुर से टिकट दिया है। वहीं 'आप' ने इस सीट से कांग्रेस का 'हाथ' छोड़कर आए पूर्व विधायक राम सिंह नेताजी को उतारा है।  वहीं राम सिंह बदरपुर सीट से साल 2008 में विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।  
 
बता दें कि दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी शनिवार को 54 उम्मीदवारों की सूची जारी की। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »