28 Mar 2024, 19:23:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केंद्रीय मंत्री ने कहा - जिन्हें वंदे मातरम् स्वीकार नहीं, उन्हें देश में रहने का हक नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 11:59AM | Updated Date: Jan 19 2020 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूरत। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी ने शनिवार को नागरिकता संशोधन ऐक्ट को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नए नागरिकता कानून को लागू करके देश के विभाजन के पाप का प्रायश्चित किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पड़ोसी देशों से धार्मिक प्रताड़ना का शिकार होकर आए अल्पसंख्यको को नागरिकता देना हमारा अधिकार है। सारंगी ने आगे कहा कि जिन लोगों को भारत की अखंडता और वंदे मातरम् स्वीकार नहीं है, उन्हें देश में रहने का अधिकार नहीं है।
 
सारंगी गुजरात के सूरत में मीडिया से बात कर रह थे कि इसी दौरान नागरिकता संशोधन ऐक्ट को लेकर सवाल पूछा गया। जवाब में उन्होंने कहा, 'हमने क्या किया? धार्मिक प्रताड़ना का शिकार होते हुए जो अल्पसंख्यक सीमापार से भारत आए, उनको नागरिकता देने के लिए केंद्र सरकार ने नागरिकता बिल पास किया।' सारंगी ने कहा कि देश के विभाजन का पाप तो कांग्रेस ने किया था लेकिन उसका प्रायश्चित हम कर रहे हैं, इसलिए उन्हें इसका स्वागत करना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »